व्यायाम के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें


व्यायाम से शरीर को विविध प्रकार से लाभ पहुंचता है। इसलिए, नियमित व्यायाम करना स्वस्थ जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। लेकिन व्यायाम के समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। यदि व्यायाम के समय नीचे दी गई बातों का ध्यान रखेंगे तो व्यायाम से जो लाभ मिलना चाहिए वह मिलेगा और शरीर भी स्वस्थ रहेगा।

Exercise Tips

श्वास गहरा खींचना चाहिए और धीरे-धीरे छोड़ना चाहिए। यदि कुछ व्यायाम करने पर ह्रदय और फेफड़े थक जाए, तो कुछ मिनटों का विश्राम लेकर दूसरे व्यायाम करने चाहिए।

व्यायाम करते वक्त पेट और मूत्राशय (bladder) खाली होने चाहिए।

कसरत करते वक्त टाइट कपड़े ना पहने। कॉलर का बटन खुला रखना चाहिए, कॉलर और वेस्ट-कोट खोल देना चाहिए।

कमर पर हाथ मुलायमतासे रखना चाहिए और हाथों को पीछे की और धीरे-धीरे ले जाना चाहिए।

प्रत्येक व्यायाम में थकावट मालूम होनी चाहिए और थकावट के बाद थोड़ा विश्राम कर लेना चाहिए।

यदि मांसपेशियों में दर्द मालूम हो तो व्यायाम की संख्या घटा दो। इससे तुम्हारी मांसपेशियां क्रम क्रमसे स्वस्थ होगी और तुम धीरे धीरे कुछ दिनों में, व्यायाम की संख्या पहले से दुगनी चौगुनी तक बढ़ा सकोगे।

कसरत जहां तक हो खुले मैदान में करो। यदि खुले मैदान में व्यायाम ना कर सको तो हवादार लंबे चौड़े कमरेमें करो। कमरे की खिड़कियां खुली रखो।

व्यायाम करते समय शरीर बिल्कुल सीधा रखना चाहिए।

प्रत्येक व्यायाम कुछ देर तक और धीरे-धीरे करना चाहिए।

श्वास नाक से ही लेना चाहिए।

मुंह सूख जाने पर, छाती और बगल में पसीना छलक आने पर, व्यायाम बंद कर देना चाहिए।

प्रत्येक सप्ताह 4 से 6 दिन तक व्यायाम करने का लक्ष्य होना चाहिए। प्रत्येक बार 30 से 60 मिनट तक व्यायाम करें। चोट से बचने के लिए, दिनों की संख्या और व्यायाम मे लगने वाला समय धीरे-धीरे बढाएं।

यदि आप सक्रिय न हो, आपको स्वास्थ सबधी समस्याए हो, आप गर्भवती हो या आप 60 वर्ष से अधिक आयु के हो तो अपने डॉक्टर से बात करें कि आपको किस प्रकार का कितना व्यायाम करना चाहिए।

ऐसा व्यायाम चुनें जो आप को अच्छा लगता हो। स्वास्थ संबंधी लाभो को बढाने और बोरियत तथा चोट लगने से बचने के लिए अपने व्यायामो के प्रकार मे बदलाव लाने की कोशिश करें।

व्यायाम शुरू करने से पहले और व्यायाम खत्म होने के बाद भी 5 मिनट का हल्का व्यायाम या स्ट्रेचिंग करें। उदाहरण के लिए, जाँगिग करने के 5 मिनट पहले और बाद में टहले। इससे चोट लगने से बचने में मदद मिलेगी।

अपने शरीर को समझे और आरामदेह गति पर ही व्यायाम करें।

यदि आप को सांस लेने में तकलीफ हो रही हो, आपके जोड़ों में, पैरो में, पैर के पंजो या एडियों में दर्द हो रहा हो, तो इसका मतलब है कि आप बहुत अधिक व्यायाम कर रहे है।

व्यायाम करने के दौरान या बाद में कमजोरी, बेहोशी या चक्कर महसूस हो तो व्यायाम करना बंद कर दें और अपने डॉक्टर से संपर्क करे।

यदि सीने, गर्दन के बायीं ओर, कंधे या बाह पर दर्द या दबाव महसूस हो रहा हो तो व्यायाम करना बंद कर दें और तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।

यदि इन बातों को ध्यान में रखेंगे तो व्यायाम से जो लाभ मिलना चाहिए वह मिलेगा और शरीर स्वस्थ रहेगा।