योगासन – Yogasana


योगियों ने अपने अनुभव से कुछ आसनों का (जिन्हे योगासन कहते है) वर्णन किया है, जिनकी सहायता से शारीरिक और मानसिक दुर्बलताओं को दूर किया जा सकता है।

योगासन से मनुष्य अपने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को तो बेहतर बना ही सकता है, साथ ही साथ वह अपने जीवन में आदर्श रूप परम शांति भी प्राप्त कर सकता है।

दुर्बलता से हानि

मनुष्य अपनी दुर्बलता से केवल अपनी ही हानि नहीं करते, किंतु वे अपने साथ निकट संबंध रखने वालों को भी अपने ही समान दुर्बल बनाते हैं। और उनसे होने वाली प्रजा भी दुर्बल, बुद्धिहीन और रोगी होती है।

योगासन कैसे करे?

आगे की आर्टिकल्स में हम देखेंगे कि –

  • आसन कैसे, कहां और किस समय करना चाहिए,
  • आसान के करने से क्या फल मिलता है और
  • इसके अभ्यास में किन-किन बातों का ध्यान रखना पड़ता है।

योगासन को सुलभ करने के लिए सरल हिंदी भाषा में, स्थान, समय, आहार विहार आदि सहित आसनों की विधि तथा उनसे होने वाले फल का विशेष वर्णन किया है।

कभी-कभी आसनों की विधि ठीक-ठीक समझने में कठिनाई होती है, इसलिए आवश्यकतानुसार आसनों के फोटो भी दिए गए हैं।